फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से 1500 रुपये प्रति ग्राम हेरोइन लाकर 3500 रुपये में बेच रहा था सरकारी कर्मचारी का बेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
60 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

- दिल्ली से 1500 रुपये प्रति ग्राम हेरोइन लाकर 3500 रुपये में बेच रहा था सरकारी कर्मचारी का बेटा
- शहर की पॉश में रहने वाला युवक कर रहा था हेरोइन की तस्करी, सीआइए-1 ने हासिल की उपलब्धि, एसपी ने पत्रकार वार्ता में किया खुलासा

फोटो संख्या-14 व 14
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में नशे के बढ़ते प्रचलन के बीच पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सेक्टर 20 निवासी एक सरकारी कर्मचारी के बेटे को 60 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित काबू किया है। जिसे वह नई दिल्ली में नाइजीरियन तस्करों से लेकर आता था और उसे यहां दोगुने से भी ज्यादा दामों पर बेचता था। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। उस पर पहले से ही चोरी के 4 मामले दर्ज हैं।
एसपी आस्था मोदी ने सीआईए-1 कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए इसका खुलासा किया। एसपी ने बताया कि सीआईए-1 की टीम ने कम्यूनिटी सेंटर सेक्टर 20 के नजदीक से 25 वर्षीय अभिषेक निवासी सेक्टर 20, कैथल को काबू किया। जो दिल्ली से नशा खरीद कर शहर क्षेत्र में बेचने का धंधा करता है। उसे 2 लाख 10 हजार रुपये मूल्य का 60 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित काबू किया है। थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर आरोपी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

1500 रुपये प्रति ग्राम खरीद कर लाता था, यहां 3500 रुपये प्रति ग्राम में बेचता था : पूछताछ में युवक ने बताया कि चिट्टा वह दिल्ली में नाइजीरियन तस्करों से करीब 1500 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से खरीद कर लाता था। उसे यहां 3500 रुपये प्रति ग्राम की दर से बेचता था। चिट्टा नामक इस नशे को नशेड़ी महंगे दाम पर खरीद लेते हैं।
दिल्ली के जनकपुरी व द्वारका मोड़ क्षेत्र के आस-पास सक्रिय हैं तस्कर : एसपी ने बताया कि इस युवक की सूचना के अनुसार ये तस्कर दिल्ली में द्वारका मोड़ व जनकपुरी के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इसने बताया कि वहां करीब घंटा भर की तलाश में चलते-फिरते ये मिलते हैं और बेचकर फरार हो जाते हैं। पुलिस का प्रयास है कि वहां जाकर जड़ को पकड़ा जाए। कैथल में भी पुलिस का प्रयास है कि नशेड़ियों की बजाये इसकी सप्लाई की चेन पकड़ी जाए। यह कार्रवाई इसी नीति का नतीजा है।
अंतरराज्यीय टीमों का गठन, आगे भी जारी रहेगी मुहिम : एसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य में अंतर जिला व राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब व यूपी सहित दिल्ली के साथ लगते जिलों के पुलिस अधिकारियों के बीच आपसी तालमेल के लिए बैठकों का आयोजन हो चुका है। सूचनाएं साझा की जा रही हैं। ताकि पुलिस समय पर कार्रवाई कर सके।
विज्ञापन

इन कर्मचारियों की टीम ने हासिल की सफलता : सीआईए-वन प्रभारी सबइंस्पेक्टर चंद्रभान की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक बलजीत सिंह, एएसआई राजेंद्र सिंह, एएसआई कृष्ण कुमार, तिलकराज, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, एचसी राज सिंह, शुभकर्ण, जरनैल सिंह व अशोक कुमार की टीम ने शाम करीब 5 बजे सेक्टर 20 पहुंच के कम्यूनिटी सेंटर के नजदीक 25 वर्षीय अभिषेक निवासी सेक्टर 20 को काबू किया। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि यह युवक एक सरकारी कर्मचारी का बेटा है। जिस पर पहले भी तीन-चार केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें