फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना दोगुना करने के नाम पर बुर्जुग महिला से धोखधड़ी, एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सोना दोगुना करने के नाम पर बुजुर्ग महिला से धोखाधड़ी, एक लाख 80 हजार रुपये के जेवरात ठगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सोना दोगुना करने के नाम पर एक बुजुर्ग महिला के साथ दो युवकों ने धोखाधड़ी कर एक लाख 80 हजार रुपये के जेवरात ठग लिए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में अंबाला के सेक्टर नौ निवासी बुजुर्ग महिला लाजवंती ने आरोप लगाया कि एक जुलाई को वह अपनी बहन के पास शहर कैथल में आई हुई थी, यहां से बुधवार दोपहर के समय कैथल की अग्रसेन पूरम कालोनी में रहने वाले उसके भतीजे के घर जा रही थी। जब वे पिहोवा चौक के नजदीक स्थित एक कालोनी में पहुंची तो एक युवक उसे शिव मंदिर का रास्ता पूछने लगे, जब उसने कहा कि वे तो अंबाला की रहने वाली है, उसे रास्ते का पता नहीं है। इस पर आरोपी युवक ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया। आरोपी कहने लगा कि वह सोना डबल करने का काम करता है। इतना कहने पर एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति भी वहां आ गया। उसने भी कहा कि यह सोना डबल करने का काम करता है, उसने भी इस युवक से सोना डबल करवाया है। बातों में आकर उसने सोने की दो कंगन, तीन तोले व एक सोने की चैन तीन तोले आरोपियों को दे दी। थोड़ी देर बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। बाद में उसे जानकारी मिली की आरोपियों ने उसके साथ धोखा किया है। महिला ने बताया कि इस घटना में करीब एक लाख 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें