ट्रांसफार्मर का सामान चोरी किया
कैथल। चोर रात के समय पट्टी अफगान के क्षेत्र में स्थित ट्रांसफार्मरों का सामान चोरी कर ले गए। कैथल से बिजली निगम की डिविजन नंबर एक के एसडीओ राहुल कुमार ने शहर थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी है। राहुल ने बताया कि 20 सितंबर की रात पट्टी अफगान निवासी तेलूराम, रणधीर सिंह, साधूराम व महिला मदन देवी के खेतों से ट्रांसफार्मरों के कीमती उपकरण चोरी हो गए। शहर थाना से मामले के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुरेंद्र ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।