नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में महंत पर केस दर्ज
कैथल। बाबा राजपुरी डेरे में स्थित बड़ी देवी मंदिर के महंत छेड़छाड़ के आरोप के मामले में महिला पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। महिला पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग लड़की के पिता ने बताया कि 25 जुलाई को उसकी बेटी बड़ी देवी मंदिर में प्रसाद बांटने के लिए आई थी। तभी वहां पर महंत ने आकर उसकी बेटी का पकड़कर कमरे में ले गया ओर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसकी बेटी ने महंत को धक्का देकर वहां से घर आई। जिसने आपबीती बताई। महिला थाना एसएचओ निर्मला ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।