अवैध शराब खुर्दा चला रहा आरोपी गिरफ्तार
कैथल। थाना सदर पुलिस के हेडकांस्टेबल सुरेश कुमार द्वारा गश्त के दौरान एक गुप्त सूचना मिलने के बाद गांव ग्योंग में अवैध शराब खुर्दा चला रहे आरोपी अनिल निवासी ग्योंग को काबू किया गया, जिसके कब्जा से 35 बोतल ठेका शराब देशी बरामद हुई। थाना सदर प्रबंधक इंस्पैक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।