कंबाइन कंपनी के मैनेजर सहित तीन को बंधक बनाकर पीटा
पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चीका में एक कंबाइन कंपनी के मैनेजर व उसके दो साथियों को चीका में बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
चीका पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र सिंह निवासी गांव ओच ने बताया कि वह सार्प इंडस्ट्रीज 8 फोकल प्वाइंट में सहायक सेल्स मैनेजर के रूप में अमृतसर में कार्य करता है। गत 7 मार्च को वह गुरविंद्र सिंह व संजय कुमार के साथ गाड़ी में भूसला आए थे। मलकीत सिंह निवासी मझेड़ी, हरजिंद्र सिंह गांव भूसला में ट्रैक्टर की दुकान पर स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर मलकीत सिंह को कंपनी का लेवल लगाने पर आपत्ति जताई तो मलकीत सिंह, हरजिंद्र सिंह व हकविंद्र सिंह व 5-6 अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें एक दुकान में बंद कर दिया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें छुड़ाया। सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर दुकानदार व अन्य आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।