कैंटर व बाइक की टक्कर में घायल ने दम तोड़ा
कैथल। बाइक व कैंटर की टक्कर में घायल की पीजीआई में मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में पटियाला के गांव बहादुरपुर फकीरां निवासी मनी सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र के गावं भुखड़ी निवासी उसका मामा बलजीत सिंह अपने परिवार के साथ गांव बहादुरपुर फकीरां में रहता था जो समाना महाबीर राइस मिल में नौकरी करता था। 28 जुलाई की शाम को वह मोटरसाइकिल से गांव बहादुरपुर फकीरा जा रहा था, उसके साथ मोटरसाइकिल पर प्यारा सिंह भी पीछे-पीछे चल रहा था। अजीमगढ़ के नजदीक पहुंचने पर कैंटर चालक ने तेजगति व लापरवाही से चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसके मामा को काफी चोट आई। सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पीजीआइ रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई।