अवैध खुर्दा संचालकों के खिलाफ चलाया अभियान
कैथल। पुलिस ने अवैध खुर्दा संचालकों के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो आरोपियों के कब्जे से 119 बोतल ठेका शराब देशी, 10 अंग्रेजी तथा 12 बीयर सहित 141 बोतल बरामद की गई हैं। पीआरओ ने बताया कि एक्साइज स्टाफ इंचार्ज सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश की टीम ने सूचना के बाद गांव बरोट क्षेत्र में छापा मारा और अमित निवासी आरके कालोनी कैथल के कब्जे से 97 बोतल ठेका शराब देशी, 10 अंग्रेजी व 12 बीयर सहित 119 बोतल बरामद की गई। एक अन्य मामले में थाना चीका पुलिस के एएसआई अजमेर सिंह द्वारा आरोपी गोविंद निवासी बदसुई के कब्जे से 22 बोतल ठेका शराब देशी बरामद की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा नियमानुसार आबकारी अधिनियम तहत आगामी कार्रवाई अमल मेें लाई जा रही है।