फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव टयोंठा व पट्टी कौथ से दो ट्रांसफार्मर का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो ट्रांसफार्मर का सामान चोरी
विज्ञापन

कैथल। चोरी के दो मामलों में चोर दो ट्रांसफार्मर से हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पूंडरी पुलिस व शहर पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ रवि काजल ने बताया कि 9 जुलाई की रात को गांव टयोंठा से चोर किसान सुरजन सिंह खेत से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 22 हजार रुपये थी। हेड कांस्टेबल अमरीक सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में शहर पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ राहुल ने बताया कि 16 जुलाई की रात को चोर पट्टी कौथ निवासी तारा चंद के खेतों से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 19 हजार रुपये है। हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें