छात्रा का रास्ता रोक कर छेड़छाड़
कैथल। स्कूल से अपने घर जा रही 17 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पूंडरी पुलिस ने छात्रा की मां की शिकायत पर करनी, बंटी व सावल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप कौर ने बताया कि पुलिस ने घटना गत 7 मार्च सांय की बताई गई है।