फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के आरोप में 9 के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के आरोप में 8 के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

तीन जगह अलग-अलग कारणों से हुए झगड़े
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने मारपीट के मामले में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कलायत के गांव सिणद निवासी सुनील ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसने अपनी कार को खराबी के कारण कैथल में एक मिस्त्री के पास खड़ा किया था। जहां से गांव के ही दो बदमाश सतीश कुमार व परमजीत ने बिना बताए कार को ले गए। 19 दिसंबर को वह अपने साथी अमित कुमार की कार में सवार होकर अपनी कार लेने गया तो सतीश कुमार व परमजीत ने एक अन्य कार से उनकी कार को सीधी टक्कर मार दी और उनके साथ मारपीट की। जिससे उनको काफी चोटें आई। साथ ही वह सोने की चेन व 45 हजार रुपये छीन ले गए। इलाज के लिए सरकारी अस्पताल कैथल में दाखिल करवाया गया है। एएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने सतीश कुमार व परमजीत के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं रामगढ़ पांडवा निवासी तरसेम ने पुलिस को शिकायत में बताया कि खेती बाड़ी का काम करता है। उसने करीब 2 साल से गांव के ही रोहतास की जमीन ठेके पर ले रखी है। 15 दिसंबर को अपने खेत में आवारा पशुओं के डर से खेत की बाड़ करने के लिये जा रहा था। उस दौरान गांव के ही मल्लड़, गोलु, व एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की। जिससे मुझे काफी चोटें आई है। साथ ही जेब 6500 रुपये निकाल लिये। इलाज के लिए सरकारी अस्पताल कैथल में दाखिल करवाया गया है। हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में गांव बाता निवासी प्रवीण ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है। वह ठेके पर जमीन लेकर काश्त करता है। 17 दिसंबर को वह अपने ताऊ भीम सिंह गेहूं से बारिश का पानी निकालने के लिए गए थे। उस दौरान गांव के ही विपिन्न, अनुज व दिलबाग आए तीनों ही शराब के नशे में थे। उन तीनों ने उनके साथ मारपीट की। जिससे उन्हें काफी चोटें आई हैं। इलाज के लिए वे सरकारी अस्पताल कैथल में दाखिल हैं। हेड कांस्टेबल शमशेर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें