सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, एक गंभीर, पीजीआई रेफर
कैथल। दो सड़क हादसों में एक 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत व एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में गांव अहमपुर निवासी सत्यवान ने बताया कि 6 दिसंबर को उसका 36 वर्षीय भाई सुल्तान गांव के पास से जा रहा था। तभी एक कार चालक बहुत तेज गति लापरवाही से आया। जिसने उसके भाई को टक्कर मार दी। हादसे में उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई।
हेड कांस्टेबल अमृत लाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दूसरे मामले में गांव दुधरेहड़ी निवासी सुनील कुमार ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 दिसंबर को अज्ञात मोटर साइकिल चालक ने उसको टक्कर मार दी। जिसके कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका पीजीआई में इलाज चल रहा है। हेड कांस्टेबल अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात मोटर साइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।