मारपीट के दो मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मारपीट के दो मामलों में पुलिस ने चार आरोपियाें को गिरफ्तार किया है। थाना शहर पुलिस के हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार ने आरोपी अरुण कुमार, पवन निवासी माता गेट व दीपक निवासी सिरटा रोड कैथल को गिरफ्तार किया गया है। 8 अगस्त की शाम आरोपियों ने प्राईवेट नौकरी करने वाले सीवन गेट निवासी कुश का रास्ता घेरकर पैसे लेन-देन के विवाद में चोटें मारी तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। एक अन्य मामले में थाना महिला पुलिस की हेड कांस्टेबल सुदेश कुमारी द्वारा शिवनगर निवासी विवाहित महिला को गिरफ्तार किया गया है। कॉलोनी निवासी एक 65 वर्षीय व्यक्ति की शिकायत पर 14 अगस्त को थाना शहर में दर्ज मामले अनुसार दीवार के साथ बाथरूम बनाने का विवाद होने पर कुछ आरोपियों द्वारा उसे व उसके परिजनों को चोटें मारते हुए घायल कर दिया गया।