फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एक युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में एक युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव खानपुर के पास में सड़क हादसे में एक कार ने तीन युवकों को टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई व 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों ही युवक गांव खानपुर के रहने वाले है।
मृतक युवक की 6 माह पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने गाड़ी को अपनी कस्टडी में ले लिया है, वहीं आरोपी मौके से फरार है। घायल सुनील उर्फ सोनू निवासी गांव खानपुर ने बताया कि वह गांव खानपुर व सीवन के बीच में स्थित नहर के नजदीक बनी पीर की मजार पर वह माथा टेकने गया था। उसके साथ गांव के ही मुकेश (20) व सोनू (23) भी था। जब वे वापस करीब साढ़े 9 बजे मुख्य सड़क पर पहुंचे तो कैथल से सीवन की तरफ जा रही तेज तेज रफ्तार कार ने उन तीनों को टक्कर मार दी। राहगिरों ने उन्हें एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचा। चिकित्सकों ने सोनू पुत्र जयपाल निवासी गांव खानपुर गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। सोनू की पीजीआई पहुंचते ही मौत हो गई। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल शीषपाल ने बताया कि पुलिस ने सुनील की शिकायत पर गांव ककेहड़ी के पूर्व सरपंच बंसी लाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीछा करके पकड़ी गाड़ी
हादसे की सूचना मिलते ही एक बाइक चालक ने गाड़ी का पीछा किया और गाड़ी कुछ दूरी पर जाकर स्वयं ही रुक गई। इसके बाद आरोपी पूर्व सरपंच तो फरार हो गया, लेकिन गाड़ी वहीं पर खड़ी थी। इसके बाद सीवन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को अपने कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें