फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध विक्रेता व एक अन्य के खिलाफ महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दूध विक्रेता व उसके साथी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

महिला ने थाना तितरम पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 जून की रात्रि 8 बजे वह घर के बाहर दूध देने के लिए आए सारण निवासी अमन से दूध लेने के लिए घर से बाहर आई थी। जैसे ही महिला जग लेकर गली में पहुंची तो आरोपी अमन के साथ आए एक लडऩे ने महिला के मुंह पर रूमाल रख दिया और महिला बेहोश हो गई। जब महिला को होश आया तो वे खेत में बने एक कोठे में थी। पीड़ित महिला ने कहा कि होश आने पर उसने भागने की कोशिश की तो दोनों आरोपियों ने उसे दबोच लिया और अमन एवं दूसरे लडक़े ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भागने का प्रयास किया महिला को बुरी तरह से पीटा गया। बाद में वे उसे गांव में बेहोशी की हालत में फेंक कर फरार हो गए। आरोपी अमन पहले भी दूध देने के लिए आता था। महिला को बाद में अस्पताल में दाखिल करवाया गया। होश में आने के बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण करके दुष्कर्म व मारपीट के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें