फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवन में एटीएम बदल कर उड़ाए 32 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। एटीएम बदल कर खाते से 32 हजार रुपये निकलवाने का मामला सामने आया है। गांव उम्मेदपुर निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि उसका खाता सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक कांगथली में है। उसी खाते का एटीएम उसके पास में है। वह एटीएम से रुपये निकलवाने के लिए सीवन के मेन रोड पर स्थित ओबीसी के एटीएम में गया। वहां पर एक युवक पहले से मौजूद था। जसवंत सिंह ने जब रुपये निकालने का प्रयास किया तो उससे रूपये नहीं निकले। तब युवक ने मदद करने की बात कह कर जसवंत सिंह से उसका एटीएम कार्ड ले लिया। युवक ने बातों ही बातों में जसवंत सिंह को उसका कार्ड बदल कर कोई अन्य कार्ड दे दिया। जसवंत सिंह बताया कि जब वह बैंक एटीएम से बाहर निकला तो कुछ ही समय में उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से 32 हजार रुपये निकल चुके हैं। जसवंत सिंह ने बताया कि अभी उसके खाते में इतने ही पैसे थे। कुछ दिन पहले ही उसने जमीन का ठेका दिया है। यदि वह पैसा अभी भी उसके खाते में होता तो यह आंकड़ा बढ़ भी सकता था। उसने इस मामले की लिखित शिकायत थाना सीवन में दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें