फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट व धमकी देने के दो मामलों में 4 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने मारपीट व धमकी देने के दो अलग-अलग मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना पूंडरी पुलिस के सबइंस्पेक्टर राजकुमार द्वारा आरोपी साहिल, नरेश व राजीव उर्फ काला वासीयान भाणा को काबू किया गया है। गांव भाणा निवासी करीब 16 वर्षीय किशोर दीपक की शिकायत पर 27 अप्रैल को दर्ज मामले अनुसार जब वह अपनी भैंस लेकर तालाब पर पानी पिलाने गया हुआ था, तो आरोपियों ने पुरानी रंजिश कारण उसे डंडो से चोटें मारी और फरार हो गए। एक अन्य मामले में पूंडरी पुलिस के एसआई राजकुमार द्वारा आरोपी विक्रम उर्फ काला निवासी भाणा को काबू कर लिया गया। गांव भाणा निवासी सुरजीत की शिकायत अनुसार 17 अप्रैल की शाम जब वह बाड़े में भैंस का दुध दुह रहा था, तो सामने के मकान में ऊंची आवाज में बज रहे गानों कारण उसकी भैंस बिदक गई। गानों की आवाज कम करने की कहने पर आरोपियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें