दो जगह से बाइक चोरी
कैथल। चोर दो जगह से बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कलायत निवासी मुकेश ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 28 दिसंबर को वह शहर कैथल में डाक्टर शाह वाली गली में बालाजी गारमेंट कि दुकान के सामने से उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं माता गेट निवासी जीवन दास ने पुलिस को शिकायत में बताया कि नई सब्जी मंडी में उसकी करियाणा की दुकान है। 28 दिसंबर को शाम 6 बजे के करीब दुकान से मोटरसाइकिल चोरी हो गई। हेड कांस्टेबल राजेश कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।