फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशनाई के चक्कर में किशोर की हुई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
खलियारी। रायपुर थाना क्षेत्र के पनिकप गांव के सुशील की हुई हत्या का पुलिस ने पिता-पुत्र को पकड़ कर पर्दाफाश कर दिया। सोमवार को कोन गांव में दबिश देकर पुलिस ने हत्यारोपियों को पकड़ा। पूछताछ के दौरान हत्यारोपी सुरेंद्र ने बताया कि मृत किशोर उसकी बेटी से छेडख़ानी करता था, इसलिए मौत के के घाट उतार दिया। बतादें कि 27/28 नवंबर 2018 को पनिकप गांव निवासी गोविंद के बेटे सुशील का शव गांव से कुछ दूरी पर स्थित पहाड़ी पर मिला था। इस मामले में मृत किशोर के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर थानाध्यक्ष विनोद यादव ने विवेचना शुरू की। सोमवार की अरान्ह करीब तीन बजे कोन थाना क्षेत्र के कोन गांव निवासी शंभू जायसवाल घर दबिश देकर हत्यारोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। सदर सीओ सुनील कुमार विश्रोई ने बताया रायपुर थाना क्षेत्र के पनिकप गांव निवासी हत्यारोपी सुरेंद्र जायसवाल और उसके बेटे नीतिश को सुशील की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उनको जेल भेज दिया। सुरेंद्र बताया कि सुशील उसके घर की एक लड़की से छेडख़ानी करता था, इसलिए ईट पत्थर से सिर कूच कर हत्या कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें