फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक भिड़ीं, एक बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइक भिड़ी, एक बच्चे की मौत
विज्ञापन

कैथल। गांव सांच में हुए हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। करनाल के गांव जौली निवासी सूबे सिंह ने बताया कि उसका भांजा पाई गांव निवासी खुशीराम उसकी भांजी राजेश को उसकी ससुराल सांच गांव में लेने के लिए गया था। रविवार शाम को जब वे उसे लेकर पाई गांव को निकले तो सामने से आ रहे मोटरसाइकिल के साथ टक्कर हो गई। हादसे में उसके दोहते आठ वर्षीय अरमान की मौत हो गई, जबकि खुशी राम, राजेश सहित एक अन्य बच्चा घायल हो गया। सभी को जिला नागरिक अस्पताल दाखिल करवाया जहां चिकित्सकों ने अरमान को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। अंबाला के नजदीक पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें