दुकान से बैटरी चोरी
फोटो नंबर-19
सीवन। रविवार रात को कैथल-पटियाला मार्ग पर स्थित बैटरी की दुकान से चोर दुकान के ताले तोड़कर 2 लाख 20 हजार रुपये की बैटरियां चुरा कर ले गए। दुकान में 20 बैटरी और चार बड़े बैटरी रखे हुए थे। दुकान मालिक सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि वह रविवार को हमेशा की तरह अपनी दुकान बंद कर अपने घर चला गया। सोमवार को सुबह उसके पड़ोसी दुकानदार ने बताया कि उसकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं और दुकान का शटर ऊपर उठा हुआ है। यह बात सुनते ही जब वह अपनी दुकान पर गया और अंदर रखी बैटरियों को संभाला तो दुकान से 20 पुरानी बैटरी और चार बड़े पुराने बैटरे चोर चुराकर ले जा चुके थे। दुकान मालिक ने इस घटना की सूचना थाना सीवन में की सूचना मिलते ही सीवन पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।