फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ता सोना देने के लालच में ठगी का शिकार एक ओर व्यक्ति सामने आया

विज्ञापन
विज्ञापन
सस्ता सोना देने के लालच में ठगी का शिकार एक और सामने आया
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत, छह लाख की धोखाधड़ी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सोने को लेकर पिछले दिनों हुई शहर में ठगी के बाद अब लोग सामने आ रहे हैं। एक ओर व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर छह लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। मामले को सीआईए को जांच के लिए भेज दिया गया है।
गांव कुलतारण निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसी के गांव का राजू उसे गत 19 मार्च को खेत में मिला था। राजू ने कहा कि इस प्रकार खेत में पसीना बहाने से पैसे नहीं कमाए जा सकते। वह उसे सोने के माध्यम से पैसे कमा सकता है। उसके पास सोना रखने का लाइसेंस है और उसे सस्ता सोना दिलवा सकता है। उसकी बातों में आकर उसने स्वयं के 6 लाख व अपने संबंधी जसबीर के 6 लाख रुपये राजू को दे दिए। इसके बाद आरोपी उसे पैसों के लिए केवल आश्वासन देता रहा। उसने न तो उसे सोना दिया और न ही उसके पैसे लौटाए। जब भी वह आरोपी से अपने पैसे मांगता है तो वह उसे गुंडों की धमकी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी आस्था मोदी ने बताया कि सोने के मामले में गांव कुल्तारण निवासी राजू ने शिकायत दी है। मामले की जांच सीआईए-2 को सौंप दी है। यदि कोई ओर भी व्यक्ति इनकी ठगी का शिकार हुआ है, वह सामने आए और आम जन से भी अपील है कि वे ऐसे किसी के कहने से पैसे खराब न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें