फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद में उपद्रववियों ने की थी लूट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भारत बंद में उपद्रवियों ने की थी लूट, दुकानदारों ने दर्ज करवाए केस
एक से मोबाइल व दूसरे से छीनी थी सोने की चेन
कैथल। भारत बंद के दौरान हुई हिंसा में उपद्रवियों ने दो दुकानदारों से लूट भी की थी। अब दुकानदार धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। दो दुकानदारों ने अब पुलिस में शिकायत देकर बताया है कि उपद्रवियों ने मोबाइल, नकदी व सोने की चेन भी लूटी थी।
गांव नरड़ निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि करनाल रोड फाटक के निकट वह संदीप के कार्यालय में काम करता है। 2 अप्रैल को अचानक भीड़ में से 40/50 लड़के हाथों में लाठी-डंडे व पत्थर लेकर दुकान में आ घुसे और उसके साथ मारपीट की। साथ ही उसका मोबाइल फोन व बटुआ छीन लिया। जिसमें 1500 रुपये नकदी सहित अन्य कागजात थे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में दुकानदार प्रदीप निवासी अलेवा ने बताया कि वैष्णो कालोनी नजदीक हनुमान वाटिका के पास उसकी शहीद भगत सिंह स्पोर्ट वीयर की दुकान है। पास में ही जयभगवान व तेजवीर निवासी कोलेखां की भी दुकानें हैं। 2 अप्रैल को उपद्रवियों ने लाठी व डंडों से लैश होकर आए और जयभगवान निवासी नरड़ की दुकान से स्टील के पाइप उठाए। उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे दुकान में घुस गए व डंडों-पत्थरों से तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसी दौरान एक लड़के ने उस पर स्टील के पाइप से हमला भी किया। साथ ही एक युवक ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली। जिससे उसके गले पर चोट भी आई। इसी दौरान तेजबीर के सिर व घुटने पर भी चोटें मारी व जयभगवान की दुकान से स्टील के पाईप व मशीन उठाकर ले गए। उन तीनों दुकानदारों के साथ मारपीट की व सामान लूट कर ले गए। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसी प्रकार से एक अन्य मामले में सुभाष ने बताया कि अज्ञात युवकों ने प्रदर्शन के दौरान उसकी दुकान में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें