फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर को जान से मारने की धमकी देकर कुकर्म करने वाला दुकानदार काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोर को जान से मारने की धमकी देकर कुकर्म करने वाला दुकानदार काबू
विज्ञापन

कैथल। किशोर को जान से मारने की धमकी देते हुए अप्राकृतिक दुराचार मामले में आरोपी करियाना के दुकानदार को कलायत पुलिस ने कैंची चौक से काबू किया है। मंगलवार को आरोपी न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस पीआरओ ने बताया कि चौशाला निवासी करीब 32 वर्षीय सतीश कुमार थाना कलायत के एक गांव में करियाना की दुकान करता है। गांव निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज मामले के अनुसार उसने 12 जनवरी की दोपहर उसके पुत्र को सतीश की बाइक पर बैठे देखा। वह घबराया हुआ था। उसने आवाज देकर बाइक रुकवाकर अपने लड़के से घबराहट का कारण जाना तो किशोर ने बताया कि दीवाली से पहले दुकानदार सतीश ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ गलत काम किया था। उसके बाद जब वह दुकान पर सामान लेने जाता तो वह उसे दुकान के पीछे ले जाकर गलत काम करता था। 12 जनवरी को भी इसी नियत से बाइक पर बैठा कर कहीं ले जा रहा था। एएसआई गुरदेव सिंह की टीम आरोपी सतीश को कैंची चौक कलायत से काबू कर लिया गया, जिसे धारा 377,506 व 6 पॉक्सो एक्ट तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें