शिव कॉलोनी चोर घर में घुसकर सिलेंडर, एलईडी व नकदी लेकर फरार
कैथल। शिव कॉलोनी से चोर घर में घुसकर एक गैंस सिलेंडर, एक एलईडी, एक बैटरी व नकदी चोरी कर ले गए। शहर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में शिव नगर निवासी महिला मायती ने बताया कि 30 दिसंबर की रात को चोर उसके घर से एक एलईडी, एक बैटरी, सिलेंडर व नकदी चोरी कर ले गए। एएसआई जयकिशन ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।