सड़क हादसे में महिला की मौत, एक घायल
कैथल। चीका रोड पर हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका दामाद घायल हो गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई आरंभ कर दी है।
गांव मलिकपुर निवासी रामकुमार ने चीका पुलिस को शिकायत में बताया कि गत 11 दिसंबर को दोपहर को वह उसकी सास माया देवी (70) निवासी गांव पीडल के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था कि अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही व तेजगति से चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह भी घायल हो गया और सास माया देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
एएसआई मनबीर ङ्क्षसह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।