चोरी व सेंधमारी के 5 मामलों में शामिल दो गिरफ्तार
कैथल। चोरी व सेंधमारी के 5 मामलों में शामिल दो आरोपियों को थाना गुहला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से चोरीशुदा संपत्ती बेचकर प्राप्त की गई नकदी बरामद की गई है, जबकि शेष नकदी इस मध्य आरोपी खर्च कर चुके थे। इस गिरोह के दो सदस्य पहले काबू किए जा चुके हैं।पुलिस पीआरओ ने बताया कि थाना गुहला पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक जयपाल ङ्क्षसह की टीम द्वारा दबिश देते हुए आरोपी कर्ण व हर्ष दोनों निवासी अगौंध को गिरफ्तार किया गया है। कुछ अज्ञात आरोपियों द्वारा फुल ङ्क्षसह निवासी अगोंध द्वारा की गांव में लगाई गई 2 हजार जीरी कट्टों की ढांग को निशाना बनाते हुए 24 अक्टूबर की रात 20 बोरी पीआर-14 जीरी चुराई गई। इस मामले में दो अन्य आरोपी पहले ही गुहला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी कर्ण व हर्ष से व्यापक पूछताछ दौरान दोनों को सेंधमारी के एक अन्य मामले में हेडकांस्टेबल अनिल कुमार द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अपने अन्य साथियों से मिलकर 7 अगस्त की रात अगोंध आंगनबाडी का ताला तोडकर काफी सामान चुरा ले गये। आंगनबाडी ईचार्ज उषा रानी की शिकायत पर इस संबंध में केस दर्ज किया था। दोनों ने गुहला क्षेत्र में किसानों के खेत से खाद-बीज जैसी संपत्ती चुराने समेम कुल 5 वारदातों को अंजाम देना कबुला है।