कलायत के गांव से 12 वर्षीय बच्ची लापता, अज्ञात पर केस दर्ज
कैथल। कलायत के गांव से 12 वर्षीय बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया है। कलायत के गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि 13 नवंबर को उसकी 12 वर्षीय बेटी कहीं चली गई है। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। मां ने पुलिस के सामने आशंका जताई है कि उसको किसी ने अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया है। हैड कांस्टेबल मनजीत ङ्क्षसह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।