फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक व महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार व उसकी मां घायल हो गई। पुलिस ने बाइक चालक की शिकायत पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्यौदा रोड कैथल निवासी सोनू ने सिटी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 मई को वह अपनी माता फूलपति को अपने साथ मोटर साइकिल पर बैठाकर घर का जरूरी सामान लेने जा रहा था। जब वह जाखौली अड्डा पर पहुंचा तो सामने से एक ट्रक चालक ने तेज गति व लापरवाही के वाहन चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह और उसकी माता घायल हो गई। ट्रक चालक अपने ट्रक को लेकर मौके फरार हो गया। एचसी जयपाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें