कैथल। एटीएम कार्ड का फोटो लेकर पैसे निकलवाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव करोड़ा के भानू राम ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 10 मई दोपहर को वह एचडीएफसी बैंक पाई के एटीएम से पैसे निकालने गया था। एटीएम से पैसे नहीं निकले, खाली पर्ची निकली। तभी उसके पीछे दो व्यक्ति आए और उन्होंने उसका कार्ड निकालकर कार्ड की फोटो ले ली। करीब तीन घंटे बाद उसके मोबाइल पर मैसेज आया जिसमें 40 हजार रुपये लीलू के नाम पर ट्रांसफर दिखाए गए। दो मिनट बाद फिर मैसेज आया, उसमें 20 हजार रुपये निकले गए। बाद में उसने बैंक में जाकर पूछताछ की तो मैनेजर ने बताया कि पैसे गोहाना में एटीएम से निकले हैं। अरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी एचसी बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।