खेत से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी
कैथल। गुहला के गांव खरौदी से चोर ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसडीओ तरसेम सिंह ने बताया कि 8 फरवरी की रात को गांव खरौदी निवासी महेंद्र सिंह के खेत से चोरी ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए हैं। जिसकी कीमत 37 हजार 896 रुपये है। हेड कांस्टेबल शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।