सड़क हादसे में दो युवक घायल व एक की मौत
कैथल। चीका के गांव बलबेहड़ा निवासी कृष्ण चन्द कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका भाई जगदीश चिनाई का काम करता है। 14 फरवरी को भी वह अपना काम समाप्त करने के बाद उसका भाई जगदीश व दो अन्य युवक गांव थेह मुकैरिया से एक बाइक पर सवार होकर बलबेहड़ा आ रहे थे। बलबेहड़ा के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात बाइक सवार ने तेजगति व लापरवाही से चलाते हुए उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। जिससे तीनों को काफी चोटें आई हैं। इलाज के लिए चीका के सरकारी अस्पताल में ले गए थे। जहां से दो की गंभीर हालात को देखते हुए पटियाला पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसके भाई जगदीश ने दम तोड़ दिया। हेड कांस्टेबल बलजोर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।