फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विधवा ने ससुरालियों पर मारपीट करने का लगाया आरोप, पांच पर केस दर्ज
कैथल। पानीपत जिले के गांव शौदापुर की एक विधवा महिला ने ससुराल वालों पर मारपीट करने और रुपये छीनने का आरोप लगाया है। एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी सीवन में हुई थी। उसके पति की कई महीने पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद से ही महिला का जेठ और उनके बच्चे उसके साथ मारपीट करते रहते थे। इससे तंग आकर महिला 2 महीने से पहले अपने पिता के घर शौदापुर आ गयी थी। 17 जनवरी को वह ससुराल से कुछ सामान लेने गई थी। उसके साथ उसका भाई कुलदीप, अशोक व सोहन लाल भी आए थे। इसी दौरान ससुराल में सुभाष, अनिल काला, मोहन, सोनू व विमला ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। वहीं, उनके 14 हजार रुपये भी छीन लिए। हैड कांस्टेबल महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें