फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब बनाते हुए भट्ठी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब बनाते हुए भट्ठी पकड़ी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने अवैध शराब बनाते हुए एक भट्ठी पकड़ी। जहां से 14 बोतल हथकढ़ी शराब व 50 किलो लाहन बरामद किया गया है। पीआरओ ने बताया कि एसपी वसीम अकरम के आदेशानुसार थाना शहर प्रबंधक इंस्पेक्टर मंदीप की अगुवाई में एएसआई रामबीर सिंह, हैडकांस्टेबल सत्यवान व एचसी बलिंद्र की टीम सांयकालीन गश्त दौरान चीका रोड़ नजदीक पावर हाउस मौजूद थी। सहयोगी सुत्रों से पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि, अमरीक सिंह निवासी डेरा गरजा सिंह पट्टी अफगान कैथल अपने मकान में नाजायज शराब तैयार कर बेचने का धंधा करता है। पुलिस ने सूचना अनुसार 14 बोतल शराब, 50 किलो लाहन सहित ड्रम लोहा, आधा कटा हुआ ड्रम प्लास्टिक, प्लास्टिक नाली लगी स्टील प्लेट, तसला, बाल्टी, तीन अधजली लकडिय़ां, राख व लकड़ी कोयले को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें