बिजली निगम के स्टोर से हजारों की चोरी
राजौंद। चोरों ने बिजली निगम के स्टोर से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। बिजली निगम से एसडीओ कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि ओमप्रकाश जेई व रामेहर एएफएम की रिपोर्ट अनुसार इस कार्यालय की चारदिवारी के अंदर जो सामान रखने के लिए स्टोर उपलब्ध है। जिसमें इंचार्ज नया व पुराना सामान रखते हैं। 4 सितंबर को जब स्टाफ अपनी ड्यूटी पर आए तो स्टोर के ताले ही गायब मिले व स्टोर से काफी सारा सामान चोरी हुआ पाया गया जो कि लगभग 60,000 रुपये के करीब बनता है। हैड कांस्टेबल विक्रम ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।