फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डि डे मील चोरी करने के मामले में वांछित काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मिड डे मील चोरी करने के मामले में वांछित काबू
विज्ञापन

कैथल। राजकीय प्राथमिक पाठशाला नरड़ से रात के समय ताले तोडक़र मिड डे मील चोरी करने के मामले में वांछित आरोपी को थाना तितरम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया। चोरी में लिप्त एक अन्य आरोपी पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए आरोपी के कब्जे से चुराई गई कुछ खाद्य सामग्री बरामद कर ली गई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना प्रबंधक तितरम संब इस्पेक्टर रामकुमार की अगुवाई में हैंडकांस्टेबल संदीप की टीम द्वारा आरोपी रवि उर्फ बिट्टू निवासी नरड़ को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा दो कट्टे गेंहू बरामद की। आरोपी ने कबूला कि उसने 21 अक्तूबर की रात गांव नरड की राजकीय प्राथमिक पाठशाला के मिड डे मील स्टोर का ताला तोडकर गेंहू, व एजुसैट बैटरी चोरी किए है। इस मामले में आरोपी रोहित उर्फ छोटू निवासी नरड़ पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच दौरान आरोपी रवि के कब्जा से 73 किलो गेंहू बरामद कर ली गई। जबकि बैटरी व शेष संपत्ती आरोपी संदीप उर्फ ईंडियन निवासी नरड़ के पास बताई गई है जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें