फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की जहर खाने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे कैथल निवासी एक युवक ने रविवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से कैथल निवासी करीब 19 वर्षीय विक्रम मेहनत-मजदूरी करता था और हिसार की शिव कॉलोनी में पिछले 5-6 माह से रह रहा था। मृतक विक्रम के भाई संजू ने बताया कि उसका भाई कैथल निवासी लड़की के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। रविवार को विक्रम और वह युवती के घर उस युवती के रिश्ते में लगने वाले मौसा-मौसी आए थे। उसने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया उन्होंने विक्रम से 35 हजार रुपये की मांग की। उन्होंने विक्रम को कहा कि वे उनका युवती के घर आना-जाना करवा देंगे। इसके बाद देर शाम विक्रम ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात विक्रम की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


संजू की शिकायत पर मामला दर्ज
पुलिस ने मृतक के भाई संजू की शिकायत पर युवती के रिश्ते के मौसा-मौसी बलराज और पूजा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। शिकायत में उसने आरोप लगाया है कि बलराज व पूजा ने विक्रम को धमकी दी कि पैसे नहीं दिए तो फंसवा देंगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


युवती ने भी लगाए आरोप
विक्रम के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती ने बताया कि उसके घर रिश्ते के मौसा-मौसी बलराज और पूजा आए थे। उन्होंने कहा कि 35 हजार रुपये दे दो, तुम्हारे घर आना-जाना करवा देंगे। युवती ने कहा कि विक्रम ने पैसे देने की हां भी भर ली थी, लेकिन उसने मना कर दिया कि उनके पास पैसे नहीं हैं। युवती ने आरोप लगाया कि बलराज ने विक्रम को यह भी कहा था कि वह उसकी घर पर बात नहीं कराता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें