पेटीएम से युवक के खाते से निकाले हजारों रुपये
कैथल। एक युवक के खाते से पेटीएम द्वारा अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से हजारों रुपये निकाल लिए। गांव काकोत निवासी महेंद्र सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि एचडीएफसी बैंक में उसका खाता है। 6 फरवरी को उसने अपना खाता नंबर चैक किया तो खाते से 20 हजार रुपये निकले मिले। पेटीएम द्वारा उसके खाते से दो बार में 10-10 हजार रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति ने निकाल लिए हैं। हेड कांस्टेबल राममेहर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।