फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी बन एटीएम नंबर पूछा, खाते से निकाले 37 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगी कर खाते से करीब 37 हजार निकाले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फोन पर एटीएम का नंबर पूछकर 37 हजार रुपये से अधिक की ठगी कर ली।
कैथल। फोन पर खुद को बैंक कर्मचारी बता महिला से ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक हुडा सेक्टर 19 के पार्ट-वन में रहने वाली साइबर ठगी की शिकार शालू ने पुलिस में शिकायत दी है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 25 जनवरी की शाम को उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया था। उसने एटीएम में त्रुटि आने की बात कही थी और एटीएम कार्ड बदलने बात कही थी। व्यक्ति ने आगे कहा था कि वो अपना एटीएम नंबर बताए। अज्ञात की बातों के झांसे में आकर उन्होंने अपना एटीएम का नंबर बता दिया। वहीं, इसके बाद उन्होंने अपना खाता चेक किया तो खाते से 37 हजार 796 रुपये निकाले गए थे। पीड़िता ने अज्ञात के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसआई धर्मपाल ने बताया कि अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें