शादी से एक दिन पहले घर में लगाई सेंध
कैथल। चोरों ने एक घर में सेंध लगाते हुए शादी से एक दिन पहले 2 लाख रुपये सहित 12 तोले सोना चोरी कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में नौच गांव निवासी रघुबीर सिंह ने आरोप लगाया कि 12 नवंबर को उसकी लड़की की शादी से एक दिन पहले वे सामान खरीदने के लिए गए थे। पीछे से घर के सभी दरवाजों का ताला लगाकर गए थे। चोरों ने बंद मकान का फायदा उठाकर घर का सामान चोरी कर लिया। चोर घर से दो लाख रुपये व 12 तोले सोना चोरी कर ले गए। जब वापस लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद क्योड़क चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच करने के बाद चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।