जाम लगाने के आरोप में 40-50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
कैथल। पूंडरी में सट्टेबाजों को पकडने की कार्रवाई में छत से गिरे एक व्यक्ति की मौत से गुस्साए लोगों द्वारा जाम लगाने पर पुलिस ने 40-50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पूंडरी थाना के एचसी जोगेंद्र ने बताया कि पूंडरी निवासी संजीव कुमार की मौत के बाद परिजनों व अन्य लोगों ने कैथल-स्टेट हाइवे पर शहीद आहुलवालिया चौक पर जाम लगा दिया। जिससे सरकारी काम प्रभावित हुआ। मामले के जांच अधिकारी एसआइ ईश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस ने जाम लगाने के मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।