कैथल। सीआईए-टू पुलिस ने 250 ग्राम अफीम सहित एक आरोपी काबू किया है। पीआरओ ने बताया कि सीआईए-वन इंस्पेक्टर महाबीर सिंह की अगुवाई में सब इंस्पेक्टर अजीत राय, एएसआई कृष्ण कुमार, राजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल राज सिंह व एचसी दर्शन सिंह की टीम सरकारी गाड़ी चालक हवलदार दर्शन सिंह के साथ पुराने बस स्टैंड पर मौजूद थी। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार तस्कर अफीम बेचने के लिए पहुंचने वाला था। कुछ समय बाद पुल की तरफ से पैदल आ रहे राममेहर निवासी धौंस थाना सदर कैथल को पुलिस टीम ने काबू किया। डीएसपी मुख्यालय तरुण कुमार सैनी के पहुंचने बाद जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसकी पैंट की जेब से 250 ग्राम अफीम बरामद हुई। थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर आरोपी को मौके पर पहुंचे सीआईए-1 पुलिस के एएसआई जय भगवान ने गिरफ्तार कर लिया।
250 ग्राम अफीम सहित एक को किया काबू
फोटो नंबर- 23