कैथल। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी वसीम अकरम के आदेशों पर अवैध शराब खुर्दों की धरपकड़ पर मुहीम के तहत थाना तितरम पुलिस द्वारा दो मामलों में खुर्दों के कब्जे से 241 बोतल ठेका शराब देशी, 26 बोतल अंग्रेजी तथा 48 बियर सहित कुल 315 बोतल बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस पीआरओ आरएल खटकड़ ने बताया कि थाना प्रबंधक तितरम इंस्पेक्टर मुकेश बैनिवाल की अगुवाई दौरान गश्त रही सहायक उपनिरीक्षक नरेश कुमार की टीम ने गश्त के दौरान एक गुप्त सूचना मिलने के बाद गांव सेगा में अवैध शराब खुर्दा चला रहे आरोपी दिलबाग सिंह निवासी सेगा को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 180 बोतल ठेका शराब देशी, 205 बोतल अंग्रेजी तथा 24 बोतल बियर बरामद हुई। एक अन्य मामले में थाना तितरम पुलिस के हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह की टीम ने गश्त के दौरान तितरम में कैथल रोड पर एक होटल के समीप अवैध शराब खुर्दा चला रहे आरोपी दिलबाग सिंह निवासी खरक पांडवा को काबू किया, जिसके कब्जे से 61 बोतल ठेका शराब देशी, 6 बोतल अंग्रेजी तथा 24 बोतल बीयर बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।