ददाहू (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसटी की टीम ने चैकिंग के दौरान एक गाड़ी से सात लीटर कच्ची शराब बरामद की। रेणुका पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक रेणुका-सतौन सड़क पर नाके के दौरान एसएसटी की टीम ने क्यार गांव में एक बोलेरो कैंपर वाहन में सात लीटर कच्ची शराब बरामद की। कच्ची शराब को आरोपी पांच लीटर की एक कैन और दो लीटर की एक बोतल में भरकर गांव की तरफ ले जा रहा था। रेणुका पुलिस ने आरोपी धार टारण निवासी प्रेम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि एसएसटी की टीम को नाके के दौरान एक गाड़ी की जांच करते समय शराब बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्घ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।