ट्रैक्टर एजेंसी मालिक व सेल्समैन के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज
कैथल। पुलिस ने ट्रैक्टर एजेंसी मालिक व सेल्समैन के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।
ट्रैक्टर जिला जींद के गांव सुदकैन निवासी कंवरपाल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसने कलायत में स्थित पावरटेक एजेंसी से एक पावरटेक ट्रैक्टर फाइनेंस पर खरीदा था। जिसकी एजेंसी मालिक व सेल्समैन ने ट्रैक्टर की वारंटी दी थी। लेकिन जल्द ही ट्रैक्टर में खराबी आ गई। जिसके लिए उसने एजेंसी में संपर्क किया तो एजेंसी के सेल्समैन व मालिक ने कहा वे ट्रैक्टर को ठीक कर देंगे और साथ ही उन्होंने कुछ कोरे कागजों पर उसके हस्ताक्षर भी करवाए थे। वे 4-5 माह चक्कर लगवाते रहे। लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। बाद में पता चला कि मालिक व सेल्समैन ने उसके साथ धोखाधड़ी की है और उसके ट्रैक्टर को आगे किसी अज्ञात व्यक्ति को बेच दिया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। हेड कांस्टेबल रणदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।