कोसली। गांव नठेड़ा में मंगलवार रात को आग से जलकर एक वृद्धा की जलने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुुुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव नठेड़ा निवासी करीब 75 वर्षीय रामेश्वरी देवी लंबे समय से लकवे से ग्रस्त थी। वे बिस्तर पर ही रहती थी। मंगलवार रात को उसका पुत्र व अन्य परिजन किसी समारोह में गए थे। देर रात लगभग 2 बजे लौटे तो वृद्धा की चारपाई व साथ रखी कुर्सी आदि जली मिली। साथ ही वृद्धा की जलने से मौत हो चुकी थी। परिजनों ने मामले की सूचना कोसली थाने में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।