दिनेश मार्केट से हजारों रुपये का सामान चोरी
कैथल। चोर यहां दिनेश कौशिक मार्केट पूंडरी में दीप स्पोर्ट्स एंड वियर के नाम से दुकान से हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। दुकान मालिक जगतार ड्क्षसह, निवासी गांव सांच ने बताया कि गत 17 दिसंबर को उसका भतीजा अनिल कुमार बैठा था। दोपहर करीब 3.05 बजे गल्ले के लॉक करके चाय पीने के लिए गया था। पीछे से चोर दुकान के अंदर घुसा और गल्ले का लॉक तोड़कर 52 हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गया। आरोपी के दुकान के बाहर स्कूटी पर बैठे होने, इधर-उधर घूमने एवं गल्ला तोड़कर पैसे चुराने की पूरी घटना कैमरे में कैद है। हैड कांस्टेबल बड्क्षजद्र ड्क्षसह, ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।