फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी के बहाने 20 लोगों को बेच आया ठेकेदार

Wed, 12 Dec 2018 12:38 AM IST
kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। महाराष्ट्र के सोलापुर में चार सौ रुपये रोजाना की मजदूरी दिलाने का सब्जबाग दिखाकर जिले का एक युवक 20 लोगों को बेच आया। युवकों की खोजबीन में परेशान एक व्यक्ति ने ठेकेदार के पिता को बंधक बनाया तो सभी लोग महाराष्ट्र से मुक्त किए गए। मामले की शिकायत मंगलवार को पुलिस से की गई है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के चक थांबा गांव निवासी बासदेव ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव का एक युवक महाराष्ट्र में काम करता है। पिछले दिनों उसने गांव के 20 लड़कों को रोजाना चार सौ रुपये की मजदूरी दिलाने का वादा करके सोलापुर (महाराष्ट्र) ले गया। आरोप है कि वहां पर सभी लोगों को बंधक बनाकर काम कराया जाता था। मराठी सुबह छह बजे से दस बजे रात तक काम कराते थे। एक वक्त का खाना दिया जाता था। इसकी जानकारी बंधक बनाए गए युवकों ने अपने घरवालों को खबर दी तो परिजन परेशान हो गए।

घरवालों ने ठेकेदार के पिता को बंधक बनाया तो महाराष्ट्र से 20 लोगों को मुक्त किया गया। घर पहुंचे युवकों ने बताया कि ठेकेदार ने एक मराठी से एडवांस में सात लाख रुपया ले लिया था। इसी वजह से उन्हें बंधक बनाकर काम कराया जाता था। ठेकेदार उन्हें मजदूरी का पैसा भी नहीं दे रहा है। मंगलवार को कोतवाली में मुक्त हुए जवाहिर, हीरा, बैजनाथ, गुलाब चंद्र सहित 20 लोगों ने सदर कोतवाली में ठेकेदार के खिलाफ लिखित तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें