ट्रांसफार्मर का सामान चोरी किया
कैथल। एक किसान के खेत से चोर ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसडीओ सेवादास ने बताया कि 12 दिसंबर रात को गांव आहूं निवासी इंद्र के खेत से चोर ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। जिसकी कीमत 22000 रुपये है। एएसआई कृष्ण लाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।