पुलिस ने पकड़ी 314 शराब की पेटियां
कैथल। इंस्पेक्टर सुभाष चंद की अगुवाई में सीआईए-1 पुलिस ने गांव ढ़ुंढवा राजबाहा के पास गोदाम से 314 पेटी तथा गोदाम के बाहर खड़ी दो गाड़ियों से 38 पेटी शराब सहित कुल 352 पेटियों से 4224 बोतल ठेका शराब देशी बरामद की।
एसपी वसीम अकरम ने बताया कि सीआईए-1 पुलिस के एएसआई रमेश कुमार, हैड कांस्टेबल रघुबीर सिंह, हवलदार जसबीर सिंह, एचसी करनैल सिंह, कांस्टेबल नरेश कुमार व सिपाही बलराज सिंह की टीम शाम के समय आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर सुभाष कौशिक की टीम ने यह छापा मारा। जिसमें उन्हें सूचना मिल थी कि ढुंडवा राजबाहा के समीप बने एक गोदाम में पटेल नगर चोपड़ा पत्ती नरवाना निवासी अनिल कुमार बड़े पैमाने पर शराब का अवैध भंडारण किए हुए है। पुलिस ने वहां से एक कार से 26 पेटी ठेका शराब देशी बरामद हुई। पास में ही खड़ी एक अन्य कार से 12 पेटी व गोदाम से 314 पेटी अन्य शराब सहित 452 पेटीयों से कुल 4224 बोतल ठेका शराब देशी बरामद की गई। आरोपी अनिल कुमार उपरोक्त शराब बारे कोई लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सका, जिसे काबू कर लिया गया।